शुक्रवार 22 मई 2026 - 13:57
शहीद आयतुल्लाह रईसी ने अपना पूरा जीवन लोगों की खिदमत करने में गुज़ारी।हुज्जतुल इस्लाम सैयद अब्दुल हादी रुकनी हुसैनी

हौज़ा / हुज्जतुल इस्लाम सैयद अब्दुल हादी रुकनी हुसैनी ने शहीद आयतुल्लाह सैयद इब्राहिम रईसी के व्यक्तित्व और प्रशासनिक गुणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन ईमानदारी से जनता, इस्लामी क्रांति और इस्लामी गणराज्य की सेवा में बिताया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हुज्जतुल इस्लाम सैयद अब्दुल हादी रुकनी हुसैनी ने शहीद आयतुल्लाह सैयद इब्राहिम रईसी के व्यक्तित्व और प्रशासनिक गुणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन ईमानदारी से जनता, इस्लामी क्रांति और इस्लामी गणराज्य की सेवा में बिताया।

गुरुवार की रात शहीद ए खिदमत के दूसरे सालाना स्मरण समारोह में खिताब करते हुए हुज्जतुल-इस्लाम रुकनी हुसैनी ने कहा कि आज इस्लामी गणराज्य ईरान की सुरक्षा, सम्मान और ताकत शहीदों के पवित्र खून, सेनानियों के बलिदान और जनता के सच्चे सेवकों के प्रयासों की बदौलत है। ईरानी जनता उनके बलिदानों को कभी नहीं भूलेगी।

उन्होंने शहीद रईसी के व्यक्तित्व की विशेषताओं में जिम्मेदारी की भावना और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मैदान में मौजूदगी का उल्लेख किया।उन्होने क्रांतिकारी एवं ईमानदार बलों की क्षमता का उपयोग करने को भी शहीद रईसी की महत्वपूर्ण विशेषताएँ बताया। उन्होंने कहा कि शहीद रईसी का युवा पीढ़ी पर विशेष ध्यान था और उनका मानना था कि देश की प्रगति नए दमखम वाले आंतरिक विशेषज्ञों पर भरोसा करके संभव है।

हुज्जतुल इस्लाम रुकनी हुसैनी ने शहीद रईसी सरकार के सक्रिय कूटनीति का जिक्र करते हुए कहा कि तेरहवीं सरकार ने विदेश नीति के क्षेत्र में एक सक्रिय, सम्मानजनक और ईरान के राष्ट्रीय हितों पर आधारित दृष्टिकोण अपनाया। उन्होंने जनता के बीच मौजूदगी, उनकी माँगों को सीधे सुनने और संकटों में भागीदारी को शहीद रईसी की लोकप्रियता का कारण बताया।

आज इस्लामी गणराज्य ईरान की ताकत का सबसे महत्वपूर्ण आधार एकता, सहानुभूति और जनता का मैदान में मौजूद रहना है। दुश्मन इसी एकता और जनता के प्रतिरोध के कारण विफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि ईरानी जनता, सभी कठिनाइयों, आर्थिक समस्याओं और दुश्मनों के दबाव के बावजूद, क्रांति और व्यवस्था के आदर्शों पर डटी हुई है, और यही देश की जीत और ताकत का रहस्य है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha